अज्ञात युवक की दर्दनाक हत्या से गाँव में सनसनी

अज्ञात युवक की दर्दनाक हत्या से गाँव में सनसनी



अम्बेडकरनगर। मंगलवार की सुबह गाँव के बाहर अज्ञात नौजवान का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। युवक को मार पीट कर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख़्त कराने के प्रयास में जुट गई है।


मामला अलीगंज थानाक्षेत्र के रायपुर गाँव का है। टाण्डा- कलवारी पुल से रायपुर गाँव मे जाने वाली सड़क पर गांव के बाहर ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह लगभग 24 वर्षीय एक अज्ञात नौजवान का शव देखा जिससे सनसनी फैल गई। ऐसा प्रतीत होता था कि नौजवान के साथ जमकर मारपीट किया गया है तथा चेहरे पर ईंट आदि से मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया तथा ऐसा भी लगता है।  उसके चेहरे पर तेजाब भी डाल दिया गया एवं आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने