यातायात ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की मौत, बस स्टेशन पर कर रहा था ड्यूटी

यातायात ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की मौत, बस स्टेशन पर कर रहा था ड्यूटी



अंबेडकरनगर। कोतवाली अकबरपुर के बस स्टेशन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की सोमवार दिन में बैरियर लगाने के दौरान मौत हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के इसौरी नसीरपुर गांव निवासी दीनानाथ यादव (56) पीआरडी जवान थे। उनकी ड्यूटी बस स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में लगी थी।


प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह वह यहां पहुंचे और अपनी ड्यूटी संभाल ली। दोपहर बाद यातायात सुचारु करने के लिए वह बैरियर लगाने लगे। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और सड़क पर ही गिर पड़े। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने अपने वाहन से आननफानन में अचेत दशा में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


चिकित्सकों के अनुसार प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। इस बीच जानकारी होते ही जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। आश्वस्त किया कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी साथ ही जो भी आर्थिक सहयोग नियमानुसार होगा उसे किया जाएगा।


Post a Comment

और नया पुराने