जेल अधीक्षक बने अंशुमन

जेल अधीक्षक बने अंशुमन



अंबेडकरनगर। नवागत जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने कार्यभार संभाल लिया। करीब एक डेढ़ वर्ष से जेल अधीक्षक की कुर्सी यहां खाली चल रही थी। हरियाणा प्रांत के अंशुमन गर्ग ने बताया कि यह उनकी पहली पोस्टिंग है। शासन नीतियों और उसके द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के जरिए बंदियों को सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी। जेल में योग और खेल सरीखे कई कार्यक्रमों के संचालन को बढ़ावा भी देंगे। 


पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी डा. कौस्तुभ से मुलाकात कर पदभार ग्रहण किया।वरिष्ठ कारापाल गिरिजा शंकर यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने हर्ष जताया।


नवागत जेल सुपरिटेंडेंट अंशुमन गर्ग ने कहा कि शासन की नीतियों और उसके द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के जरिए बंदियों/कैदियों को सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी। वह इसके लिए जेल में योग और खेल सरीखे कई कार्यक्रमों के संचालन को बढ़ावा देंगे। 


जेल में शांति व्यवस्था बरकरार रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जेल में शासन के निर्देश के अनुसार बंदियों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही जेल में किसी प्रकार की गोलबंदी नहीं चलेगी। जेल में शांति रुप से चलाने में मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने