जिले में पॉक्सो सपोर्ट हेतु 03 सहायक व्यक्तियों का हुआ चयन

जिले में पॉक्सो सपोर्ट हेतु 03 सहायक व्यक्तियों का हुआ चयन

भगवान प्रसाद तिवारी, संतोष श्रीवास्तव व इन्दू मौर्या हुई चयनित




अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार नित्य नये-नये जनुपयोगी, अति आवश्यक व महत्वाकांक्षी योजनाए और उनके तहत अनेकों कार्यक्रम व नियुक्तियां आदि कर रही है। ऐसा होने से जहां आवश्यक कार्याें का सम्पादन ससमय हो रहा है वहीं प्रदेश में होने वाली अप्रिय घटनाओं में कमी भी आ रही रही है। प्रदेश में सबसे बड़ा कोढ़ बनी हुई है बच्चों, अल्प वयस्क बेटियों के साथ दुराचार जैसी घृणित घटनाएं। हलांकि इस तरह की घटनाओं पर सरकार ने सख्त कानून बनाये है और थानों में आये हुए इस तरह के प्रकरणों पर पॉक्सों ऐक्ट के तहत धारायें लगार दोषी आरोपितों को सख्त सजा पाने हेतु अदालत में प्रस्तुत किया जाता है।


यहां बता दें कि बच्चों के साथ घटित होने वाली यौन अपराधों पर देश के सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा है कि यौन अपराधों से पीड़ित बच्चों को यौन अपराधों अपराधों से पीड़ित बच्चों का संरक्षण पॉक्सो अधिनियम 2023 के अनुसार सहायक व्यक्ति प्रदान करना राज्य सरकार का दायित्व है। अब प्रदेश सरकार नेे सुप्रीप कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पॉक्सों से सम्बन्धित प्रकरणों हेतु सहायक व्यक्ति (सपोर्ट पर्सन) की नियुक्ति करना शुरू कर दिया है। 


जनपद में पिछले महीने जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अधिकारी द्वारा जनपद में तीन सपोर्ट पर्सन (सहायक व्यक्ति) की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके उपरान्त उक्त पद हेतु दो दर्जन से अधिक आवेेदन प्राप्त प्रोबेशन कार्यालय में प्राप्त हुए थे। तदोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा अपर जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक साक्षात्कार टीम का गठन किया गया। साक्षात्कार के समय सपोर्ट पर्सन हेतु 09 उपस्थित आवेेदनकर्ताओ ने साक्षात्कार दिया। 


साक्षात्कार में अपर जिला जज कमलेेश कुमार मौर्य, एडीएम डॉ. सदानन्द गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार व अन्य सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहें। 


साक्षात्कार में तीन अभ्यर्थी जिसमें दो महिलाएं व एक पुरूष सफल हुए। जिसमें भगवान प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम भिसवा चितौना, पोस्ट कालेपुुर महुवल, जलालपुर, श्रीमती संतोष श्रीवास्तव निवासी कृष्णानगर कालोेनी, शहजादपुर व श्रीमती इन्दू मौर्या इल्तिफॉतगंज रोड, गौसपुर, अकबरपुर का चयन सहायक व्यक्ति (सर्पोट पर्सन) के पद पर हुआ।


सभी तीनों सहायक व्यक्तियोें के चयन उपरान्त जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने इन्हें बधाई दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सरकार के मंशानुरूप येे लोेग पॉक्सो संरक्षण के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने