कानपुर। रेलवे में जेई को खाना खाने के बाद सीने में दर्द उठा और मौत हो गई। मूलरूप से अंबेडकरनगर के टांडा निवासी संजय कुमार (40) रेलवे में जेई के पद पर कार्यरत थे। उनके ससुर रामजीत ने पुलिस को बताया कि उनकी ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक थी। ड्यूटी से लौटने के बाद वह रेलबाजार स्थित रेलवे काॅलोनी चले गए। वहां दोपहर में खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
सूचना मिलते ही परिजन उन्हें लोको अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत के बाद पत्नी रेखा का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
