ईद-उल-फितर 11 अप्रैल को, सजे ईदगाह, सभी तैयारियां पूरीं

ईद-उल-फितर 11 अप्रैल को, सजे ईदगाह, सभी तैयारियां पूरीं

 


अम्बेडकरनगर। (रेनबोन्यूज नेटवर्क) ईदुल फितर का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा।  ईद उल फितर के मौके पर अदा होने वाली विशेष नमाज को लेकर जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। ईदगाहों व मस्जिदों की सफाई व रंगरोगन का कार्य किया गया है। तेज धूप को देखते हुए ईदगाहों पर खास व्यवस्था की गई  है।


पाक रमजान अब अंतिम दौर में है। ऐसे में एक तरफ जहां इबादतों का दौर तेज हो गया है तो वहीं लोग ईद की तैयारियों में भी जुट गए हैं। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमीं न रह जाए इसके लिए पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी बढ़-चढ़कर की जा रही है। इन सबके बीच ईद की विशेष नमाज अदा करने को लेकर मस्जिदों व ईदगाहों की विशेष साफ-सफाई व रंगरोगन का दौर भी अब अंतिम दौर में पहुंच गया है।


अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित जिले की सबसे बड़ी ईदगाह की विशेष साफ सफाई व रंगरोगन का काम लगभग पूर्ण हो गया है। ईदगाह में लगभग पांच हजार लोग एकसाथ नमाज अदा कर सकते हैं। न सिर्फ अकबरपुर नगर बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग यहां यहां ईद की नमाज अदा करने पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए ईदगाह के बाहर भी विशेष साफ-सफाई कराई गई है। तेज धूप से बचाव के लिए टेंट भी लगाया जाएगा।


नमाजियों की भीड़ को देखते हुए मस्जिद में विशेष व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त पंखे लगाए जाने के साथ ही कूलर व शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। न सिर्फ बेहतर साफ-सफाई कराई जा रही बल्कि मस्जिद के मुख्य गेट के सामने टेंट की भी व्यवस्था की जाएगी।


इसके अलावा टांडा, बसखारी, किछौछा, हजपुरा, कजपुरा, रसूलपुर, लोरपुर, गौरा, भौरा, जलालपुर, बाजिदपुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, दहियावर, कटौना, अरिया समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों व ईदगाहों की विशेष साफ-सफाई व रंगरोगन अंतिम दौर में है।

Post a Comment

और नया पुराने