भीषण अग्निकांड: 30 बीघा पकी हुई गेंहू की फसल जलकर हुई राख

भीषण अग्निकांड: 30 बीघा पकी हुई गेंहू की फसल जलकर हुई राख




अम्बेडकरनगर।(रेनबोन्यूज नेटवर्क) जिले के अकबरपुर तहसील क्षेत्र राजेपुर में मंगलवार को गेहूं के खेत मे बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से दर्जनों किसानों की करीब 30 बीघा गेंहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। 


अकबरपुर तहसील इलाके के राजेपुर, केवलापुर और औरंगनगर के बीच में स्थित कोहरसा के पास दोपहर को गेहूं के खेत में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। 


आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन थोड़ी ही देर में आग ने अपना भयानक रूप ले लिया और देखते ही देखते दर्जनों किसानों का करीब 30 बीघा से ज्यादा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।

Post a Comment

और नया पुराने