दर्दनाक: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

दर्दनाक: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, एक घायल



अम्बेडकरनगर।(रेनबोन्यूज नेटवर्क)टांडा अकबरपुर मार्ग पर अज्ञात बड़े वाहन की चपेट में आने से मोटर बाइक चालक व सवार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।


मंगलवार रात्रि लगभग 07:30 बजे टांडा कश्मिरिया के पास सड़क पर खून से लथपथ तीन लोग अचेतावस्था में पड़े मिले। सूचना पर टांडा कोतवाल निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने  मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर घायल युवक को महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेजा। और क्षत-विक्षत सड़क पर पड़े दोनों शवों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।


विवरण अनुसार, टांडा से अकबरपुर सड़क मार्ग पर स्थित मेहरोत्रा पेट्रोल पम्प के निकट यह दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्घटना में अभय कुमार व राजेश शर्मा निवासीगण अरिया बाजार की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में घायल समर प्रताप पुत्र बेनी माधव निवासी कुटियवा बिहरोजपुर को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 


Post a Comment

और नया पुराने