अम्बेडकर नगर। दिवाली की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। इब्राहिमपुर थाने के अंतर्गत एनटीपीसी के पास ख़ैरपुर गांव में बुधवार को मैजिक वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने दिवाली के उत्साह को मातम में बदल दिया।
मृतक की पहचान शोभाराम के रूप में हुई है, जो इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र का निवासी था। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। दिवाली की खुशियों की जगह शोक ने ले ली, और पूरे परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मैजिक वाहन को कब्जे में लिया। वहीं, हादसे के बाद मैजिक चालक फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की तलाश जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।
