अम्बेडकरनगर। जिले में पुलिसकर्मी अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किए जा रहे हैं। पुलिस चोरी को गंभीर घटना नहीं मानती है। चोेर पकड़ना सराहनीय कार्य में भी शायद नहीं आता है। यही कारण है कि जिले में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है और आए दिन इनके संगठित गिरोहों द्वारा चोरियों को अंजाम दिया जा रहा हैं।
मिले समाचार के अनुसार, बेवाना थाना क्षेत्र में इस समय चोरियों की बाढ़ सी आ गई है। इससे ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। बताया जाता है कि आए दिन ग्रामीणों के नलकूपों एंव घरों में घुस कर चोर (गिरोह के सदस्य) कृषि उपकरण और कीमती समान पार कर दे रहे हैं। बीती रात थाना क्षेत्र के खानजहांपुर गांव में अहलादे निवासी राजमणि यादव के नलकूप से पंखा, पाइप चोरों ने चुरा लिया। इसी तरह अहलादे गांव में विश्वनाथ पाल, रामहरख पाल व रामलौट पाल के नलकूप से पाइप, नाजिल, पम्प चोरों ने पार कर दिया था।
अहलादे गांव के निवासी भवानीप्रसाद सिंह के नलकूप पर पहुंचने पर लोग जाग गए और बगैर कुछ चुराए चोर वापस हो लिए। समाचार है कि इसके पूर्व ये चोर अहलादे के ही जंगदम्बा प्रसाद सिंह (भोले) की धनकुट्टी और भवानी प्रसाद सिंह का टुल्लू चुरा ले जाने में सफल रहे। ये सभी चोरियाँ ग्रामीणों के नलकूपों पर एक ही रात हुई, इससे अन्दाजा लगया जा रहा है कि चोरों का कोई संगठित गिरोह है जो कि खेती-किसानी में आने वाले महँगे, कीमती कृषि एवं सिंचाई उपकरणों की चोरी कर रहा है।