जिला कारागार का राज्य महिला आयोग की सदस्य ने टीम के साथ किया निरीक्षण

जिला कारागार का राज्य महिला आयोग की सदस्य ने टीम के साथ किया निरीक्षण

(रिपोर्ट:- कपिल देव विश्वकर्मा, मो0- 9519364890)

अम्बेडकरनगर। 01 दिसम्बर 2021 दिन बुधवार को जिला कारागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी के नेतृत्व में अपनी टीम की एक अन्य कार्यकत्री अनीता द्विवेदी के साथ कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के अधीक्षक हर्षिता मिश्रा लगातार उनके साथ मौजूद रही। उसके साथ साथ निरीक्षण टीम साथ जेल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला कारागार के मुख्य द्वार के बाहर सन्तरी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। 

उसके बाद सदस्य संगीता तिवारी द्वारा पहले महिला बैरेक, चिकित्सालय, पाक शाला, मल्टीपरपस हॉल, वीसी कक्ष व पाठशाला का विस्तृत मुआयना किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा साफ - सफ़ाई व सतर्क सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निरीक्षण किया गया। जिसमें सब कुछ सही पाया गया। साफ सफाई व सतर्क सुरक्षा देखकर उनके द्वारा आश्चर्य मिश्रित प्रसन्नता व्यक्त की गयी।  इसके उपरान्त महिला बैरकके बंदिनियों के कोविड टीकाकरण व आरटीपीसीआर जाँच, बच्चों को आरडी उपाध्याय मानकों के अनुरूप भोज्य सामग्री, फल, दूध, हरी सब्जियों आदि की उपलब्धता के विषय में सकारात्मक उत्तर पाकर संतुष्टि ज़ाहिर की। 

इसके बाद महिला बैरेक की तलाशी  भी कराई परन्तु कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। सब कुछ ठीक पाया गया। पाकशाला में रोटीमेकर से फूली हुई रोटियां हाथ में लेकर उनकी मुलायमियत व ठीक प्रकार से सिकी पाकर उन्हें अत्यंत हर्ष हुआ। पाठशाला में नुक्कड़ नाटक का अभ्यास देखकर उन्होंने प्रशासन की भूरि भूरि प्रशंसा की। चिकित्सालय में भी सफ़ाई दुरुस्त थी। पाकशाला से लेकर पूरे जेल में कहीं भी दुर्गन्ध का नामोनिशान न था। 

सर्वत्र बंदी अपने अपने कार्यों में व्यस्त, साफ़ सुथरे, मास्क लगाए हुए व पूर्ण अनुशासित थे। जेल में सुरुचिपूर्ण बागवानी के सौन्दर्य से अभिभूत होकर महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवाारी ने यह उद्गार व्यक्त किया कि किसी भी अन्य निरीक्षण में इतनी सुव्यवस्था व सकारात्मक माहौल का उनको कभी दृष्टिगत नहीं हुआ तथा विज़िटर्स बुक में उन्होंने लिखा कि इस हेतु प्रशंसा के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। 

प्रवेश के समय हाथ सैनिटाइज़ करते समय व बाहर निकलते समय उन्होंने हायपोक्लोराइड की ट्रे में पैर रखते हुए कहा कि जेल के अंदर कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है, यह अत्यंत महत्वपूर्ण और समय की मांग है। अंत में उन्होंने बंदिनियों के निमित्त कुछ उत्पादक कार्य उपलब्ध कराने का भी पुरजोर आश्वासन दिया।

कुल मिलाकर राज्य महिला आयोग की सदस्या संगीता तिवारी द्वारा अपनी टीम के साथ जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान कारागार के वातावरण एवं जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुबिधाओं के प्रति प्रसन्नता जाहिर की। 


Post a Comment

और नया पुराने