अन्तिम रिजल्ट की घोषणा अनुसार कटेहरी विस से सपा के लालजी वर्मा को 83130 मत मिले, इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा-निषाद पार्टी प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी को 11606 मतों के अन्तर से शिकस्त दी। द्विवेदी को 71524 वोट हासिल हुए। अकबरपुर से सपा के राम अचल राजभर को 65997 मत मिले उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के धर्मराम निषाद को 12967 मतों के अन्तर से हराया। धर्मराज को 53030 मत मिले। टाण्डा से सपा प्रत्याशी राम मूर्ति वर्मा को 90555 मत हासिल हुए उन्होंने भाजपा के कपिलदेव वर्मा को 3839 वोटों से मात दी। कपिलदेव को 56716 वोट प्राप्त हुए थे।
जलालपुर विस से सपा के राकेश पाण्डेय को 90001 वोट मिले उन्होंने बसपा के डॉ. राजेश सिंह को 12871 वोटो के अन्तर से हराया। राजेश सिंह को कुल 77130 मत मिले। आलापुर (सु0) विस सीट से सपा प्रत्याशी त्रिभुवन दत्त को 73407 मत मिले, इन्होंने भाजपा के त्रिवेणी राम को 8929 मतों के अन्तर से पराजित किया। त्रिवेणी राम को 64478 वोट हासिल हुए।