मुख्य अतिथि प्रियंका सिंह ने कार्यक्रमों के आयोजन पर व्यक्त की प्रसन्नता
जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा ने महिला दिवस कार्यक्रम अवसर पर उपस्थित सभी लोगों के प्रति किया आभार प्रकट
अम्बेडकरनगर। अवसर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का और स्थान जिला कारागार। प्रसन्नता की बात यह कि इस जिला कारागार की देखरेख एक वरिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ और मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत व्यक्तित्व की धनी कारागार अधीक्षक हर्षिता मिश्रा के जिम्मे। ऊपर से सोने में सुहागा जैसी सुशिक्षित महिलाएँ जो जनपद न्यायालय में न्यायिक अधिकारी हैं की उपस्थिति। कुल मिलाकर जिला कारागार परिसर स्थित बहुउद्देश्यीय कक्ष में जेल अधीक्षक की देख-रेख में बंदिनियों एवं महिला स्टाफ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यøमों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। 8 मार्च मंगलवार को जिला कारागार में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रियंका सिंह (सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण)। इस अवसर की मुख्य अतिथि प्रियंका सिंह का जनपद कारागार पहुंचने पर अधीक्षक हर्षिता मिश्रा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और फूलों का एक गुलदस्ता हस्तगत किया गया।
जिला कारागार में अधीक्षक हर्षिता मिश्रा के निर्देश और देखरेख में कारागार की महिला स्टाफ और बंदिनियों ने लोक गीत गाकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। जेल वार्डर कुमारी वन्दना यादव द्वारा उपस्थित जनों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। जेल की महिला कर्मियों एवं बंदिनियों द्वारा कर्णप्रिय प्रासंगिक लोकगीत की प्रस्तुति से उपस्थित जन मंत्रमुग्ध हो गये। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में बंदिनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। जिला कारागार का बहुतउद्देश्यीय कक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। महिला दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रियंका सिंह ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बंदिनियों को पुरस्कृत किया। प्रियंका सिंह ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन में प्रतिभाग करने वाली समस्त महिला कर्मियों की मुक्तकण्ठ से प्रशंसा किया। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जिला कारागार में किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम के अन्त में जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा द्वारा वोट ऑफ थैंक्स दिया गया। उन्होंने महिलाओं सशक्तिकरण में उनके पुरूष साथियों व परिवारीजनों के छुपे हुए असीम योगदान को महत्वपूर्ण बताया। मिश्रा ने कहा कि इस योगदान के महत्व को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।
जनपद कारागार (मरैला अम्बेडकरनगर) में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजक को सभी जेल कर्मी और बंदिनियों ने सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया। इस अवसर पर एक अल्पाहार भोज का भी आयोजन किया गया। कुल मिलाकर 8 मार्च 2022 दिन मंगलवार महिला दिवस के कार्यक्रम आयोजन की वजह से जनपद कारागार सुर्खियों में रहा।
-Reeta Vishwakarma, 8423242878