बुलडोजर का भयः दुष्कर्म के आरोपियों ने किया सरेन्डर

बुलडोजर का भयः दुष्कर्म के आरोपियों ने किया सरेन्डर


अम्बेडकरनगर।
थाना जैतपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जिउली में छः व्यक्तियों द्वारा एक छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। स्थानीय थाने पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु00सं0-38/22 धारा-376D, 323, 506 भादवि05/6 पाक्सो एक्ट व 67 आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया गया था। 

थाना जैतपुर पुलिस टीम उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास कर रही थी। 6 अप्रैल को स्थानीय पुलिस द्वारा एक अभियुक्त रविप्रकाश यादव उर्फ लाला पुत्र राधेश्याम यादव निवासी रामगढ़ जिउली थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर को मुखबिर की सूचना पर उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तार हेतु लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे थे। 

उपरोक्त घटना में अन्य वांछित अभियुक्त कमलेश पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी रामगढ़ जिउली थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर, शुभम शुक्ला पुत्र विनोद शुक्ला निवासी रामगढ़ जिउली थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर, रमेश पुत्र ईश्वरदेव यादव निवासी रामगढ़ जिउली थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर, विजय कुमार विश्वकर्मा पुत्र अमरजीत विश्वकर्मा निवासी रामगढ़ जिउली थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर, जयहिन्द पुत्र मजनू यादव निवासी रामगढ़ जिउली थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के काफी प्रयास करने के उपरान्त भी गिरफ्तार न होने पर थाना जैतपुर पुलिस टीम द्वारा 6 अप्रैल को उनके ग्राम जिउली में बुलडोजर के साथ जाकर अनाउंसमेंट कराया तथा वांछित अभियुक्तों के आत्मसमर्पण करने हेतु निर्देशित किया गया। 

7 अप्रैल को जनपद पुलिस की बुलडोजर की कार्यवाही के डर से उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा अपने परिजनों के साथ प्रातः थाने आकर आत्मसमर्पण किया तथा थानाध्यक्ष जैतपुर जयप्रकाश सिंह से हाथ जोड कर अपने किये गये कृत्यों के सम्बन्ध में माफी मांगते हुये बुलडोजर की कार्यवाही न करने हेतु प्रार्थना की तथा भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की कसम खायी। स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई।

 

Post a Comment

और नया पुराने