- सत्यम सिंह
अंबेडकरनगर(रेनबोन्यूज समाचार सेवा)। जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 71 लोगों ने पंजीकरण कराया। जांच के बाद 57 आवेदक पात्र पाए गए। जांच में सही पाए गए आवेदकों को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए। साथ ही उन्हें शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग में दिव्यांगों और उनके तीमारदारों की भीड़ लगी रही। प्रमाण पत्र मिलने के बाद दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। खुशी का इजहार करते हुए दिव्यांगों ने कहाकि बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें प्रमाणपत्र मिला है। इसके माध्यम से दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठा सकेंगे।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रमाण पत्र के लिए 71 लोगों ने आवेदन किया था। आवेदन करने वालों के अभिलेखों का सत्यापन सीएमओ कार्यालय के स्टॉफ ने और दिव्यांगता का मापांकन जिला अस्पताल के चिकित्सकों और सर्जनों ने किया। 57 लोगों में दिव्यांगता की पुष्टि हुई, जिसके बाद सभी को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया।