कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर की तालाबंदी

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर की तालाबंदी



- सत्यम सिंह

अंबेडकरनगर (रेनबोन्यूज समाचार सेवा)। अंबेडकरनगर में प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी मिनिस्ट्रियल संघ ने प्रतापगढ़ में हुई नायब नाजिर की हत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कर्मचारी कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ के जिला मंत्री प्रतीक टंडन ने कहाकि सुनील कुमार शर्मा नायब नाजिर लालगंज की उपजिलाधिकारी लालगंज ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह द्वारा मारपीट के कारण आई चोट के कारण 3 अप्रैल को मौत हो गई।

मामले में दोषी उप जिलाधिकारी के विरुद्ध 302 आईपीसी के अंतर्गत FIR भी दर्ज कराई गई है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी के गिरफ्तारी के लिए प्रांतीय संघ के आवाहन पर कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर तालाबंदी करते धरना दिया गया।

सोमवार को आयोजित धरने से पहले कर्मचारियों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इस दौरान कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने आरोपी तत्कालीन उपजिलाधिकारी लालगंज की गिरफ्तारी करने के साथ नौकरी से बर्खास्तगी की मांग की है। संघ ने मांग है कि मृतक कलेक्ट्रेट कर्मचारी के आश्रित को एक करोड़ रूपये का मुआवजा दिया जाए। संघ के मंत्री ने कहाकि कर्मचारियों द्वारा निर्णय लिया गया है कि यदि 1 सप्ताह के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार अग्रिम आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों धरने के बाद मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने