जिले के चिकित्सकों ने कैंडिल मार्च निकालकर डॉक्टर अर्चना को दी श्रद्धांजलि

जिले के चिकित्सकों ने कैंडिल मार्च निकालकर डॉक्टर अर्चना को दी श्रद्धांजलि

- सत्यम सिंह

अंबेडकरनगर(रेनबोन्यूज समाचार सेवा)। राजस्थान के दौसा जिले में महिला डॉक्टर अर्चना शर्मा द्वारा सुसाइड करने के मामले को लेकर जिले के डॉक्टरों ने शनिवार देर शाम को कैंडल मार्च निकाल कर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। चिकित्सकों ने पटेल नगर से पुरानी तहसील तिराहे तक कैंडल मार्च निकाल कर घटना पर भारी आक्रोश जताया।

श्रद्धांजलि देने के बाद डॉ संगीता सिंह ने कहा कि डॉक्टर अर्चना शर्मा के साथ पुलिस और नेताओं ने मिलकर घिनौनी हरकत की है, उन्होंने कहाकि डॉक्टर अर्चना ने मरीज को बचाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन वह बचा नही पायी थी। पुलिस ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया, जिससे मजबूर होकर, उन्हें सुसाइड करना पड़ा। डॉक्टरो ने मांग की है कि मामले में दोषी अधिकारियों व नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें सेवा से बर्खास्त की जाए।

बताया जाता है कि राजस्थान के दौसा जिले में एक महिला मरीज की मौत के बाद डॉक्टर को प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने डॉक्टर पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया था, इससे परेशान होकर डॉक्टर अर्चना शर्मा ने अस्पताल में ही आत्महत्या कर ली थी।

Post a Comment

और नया पुराने