लगभग तीन माह सूखा के बाद अब हो रही बरसात से धान और गन्ने की फसल का हो रहा नुकसान

लगभग तीन माह सूखा के बाद अब हो रही बरसात से धान और गन्ने की फसल का हो रहा नुकसान

अम्बेडकरनगर।   जिले में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पानी निकालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे शहर से लेकर देहात तक सड़क पर पानी भर गया है। किसानों का गन्ना और अगैती धान की फसलों को नुकसान हो रहा है। बारिश होने के बाद हवा चलने की वजह से गन्ने की फसल गिर रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे मौसम इसी तरह रहने वाला है।

सूखे की समस्या से जूझ रहे किसानों को अब बारिश नुकसानदेह साबित हो रही है। लगातार बारिश ने किसानों से लेकर आम लोगों को परेशानी में डाल दिया है। बारिश से शहर से लेकर गांव तक हर जगह लोग पानी भरने की समस्या से जूझ रहे हैं। जिला मुख्यालय के बस स्टेशन और आसपास की कॉलोनियों में भी पानी भर गया है।

अकबरपुर ब्लॉक के अहलादे गांव के किसान सुमन पाठक और मिथलेश सिंह ने बताया, "सूखे की समस्या से जूझ रहे किसानों को बारिश ने राहत दिया। लगातार हो रही बारिश से अगैती धान की फसल को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा हवा चलने से गन्ने की फसल गिर रही है। इन फसलों को अब बारिश होने से नुकसान हो रहा है।" अकबरपुर ब्लॉक के ज्ञानपुर गांव निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि "बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है।


Post a Comment

أحدث أقدم