पल्स पोलियो जागरूकता रैली को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

पल्स पोलियो जागरूकता रैली को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

अम्बेडकरनगर। पल्स पोलियो अभियान 18 सितंबर 2022 के जन जागरूकता हेतु शनिवार को सुबह 10 बजे सामुदायिक केंद्र अकबरपुर में रैली का आयोजन किया गया था। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी अम्बेडकरनगर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।रैली में आशा/आशा संगिनी एवं विभागीय स्टाफ के साथ साथ डॉक्टर रामानंद सिद्धार्थ, डॉक्टर आशु सिंह, डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव, आरती यादव, संजय कुमार, पवन वर्मा, शाहिद कमर व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। रैली तहसील तिराहा से कुंड तिराहा होकर बूथ दिवस पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील करते हुए पुनः अस्पताल में आकर समाप्त हुई। 

कल बूथ दिवस पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पूरे जनपद में 320823 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस हेतु जनपद में कुल 1752 बूथ बने है प्रत्येक बूथ पर 04 स्टाफ लगे है। कल पोलियो बूथ का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक पाठशाला पसियापारा अकबरपुर में सुबह 8.30 बजे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया जाएगा।

 ब्लॉक स्तरीय इकाइयों में भी रैली का आयोजन किया गया है।अभियान के मॉनिटरिंग हेतु जनपद स्तर से ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी लगाए गए है। बूथ दिवस पर दवा पीने से छूटे हुए बच्चों को दिनांक 19 सितंबर से 23 सितम्बर 2022 तक घर घर भ्रमण कर 689 टीमो द्वारा दवा पिलाया जाएगा।



Post a Comment

أحدث أقدم