![]() |
| जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार |
- सत्यम सिंह
अंबेडकरनगर। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारको को माह अक्टूबर 2022 के द्वितीय चक्र में उचित दर विक्रेताओं द्वारा प्रति यूनिट 05 किलोग्राम चावल का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बीते जुलाई-अगस्त और सिंतबर महीने में 01 किलोग्राम प्रति माह की दर से 03 किलोग्राम चीनी रुपए 18.00 प्रति किलोग्राम की दर से अंत्योदय कार्ड धारकों में वितरित किया गया था।
डीएसओ ने कहा कि उक्त व्यवस्था जनपद में प्रचलित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम - 2013 के अंतर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों (दोनों प्रकार के) को दी गई है।
डीएसओ राकेश कुमार ने कहा है कि यदि किसी विक्रेता द्वारा उपरोक्तानुसार, खाद्यान/चीनी का वितरण नहीं किया जाता है तो उसकी शिकायत संबंधित उपजिलाधिकारी व स्वंय उनको(डीएसओ) की जा सकती है।
