दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, जिले में बनाए गए 26 हॉटस्पॉट

दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, जिले में बनाए गए 26 हॉटस्पॉट


अम्बेडकरनगर।  दीपावली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। त्योहार पर भीड़ की वजह से होने वाले हादसे को देखते हुए घायलों को तुरंत इलाज की सुविधा मिले। इसके लिए 108 एम्बुलेंस सुविधा को अलर्ट कर दिया गया है। एंबुलेंस कर्मचारी 24 घंटे लगातार सक्रिय रहेंगे। इसके लिए संचालित 26 एंबुलेंस के लिए कुल 26 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।

धनतेरस और दीपावली पर्व में अक्सर देखा गया है कि आतिशबाजी के दौरान बड़ी संख्या में लोग घायल होते है। फिर उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ता है। इसी को देखते हुए किसी भी हादसे की चपेट में आने वालों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को अलर्ट मोड में कर दिया गया है।

जिले में 108 सेवा की कुल 26 एंबुलेंस हैं। इन पर कुल 104 कर्मचारी तैनात हैं। इन कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। एंबुलेंस सेवा 24 घंटे तक सक्रिय रहती है, लेकिन दीपावली पर्व को देखते हुए पूरी तरह से अलर्ट मोड में कर दिया गया है।

धनतेरस से लेकर दीपावली के दूसरे दिन तक पूरी तरह से सक्रिय रहने का निर्देश शासन ने दिया है। 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में कुल 26 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। इनमें शिवबाबा, महरुआ चौराहा, राजेसुल्तानपुर बाजार, सम्हरिया चौराहा, रगड़गंज, बसखारी पुलिस स्टेशन के अलावा कुल 26 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर पर्व के दौरान एंबुलेंस मौजूद रहेगी। किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर तत्काल एंबुलेंस संबंधित स्थान पर पहुंच जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने