यूपी में 11500 के पार पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या, यहां बेकाबू हुए हालात

यूपी में 11500 के पार पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या, यहां बेकाबू हुए हालात



उत्तर प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद मरीजो की बढ़ती संख्या में ब्रेक लगता नही दिख रहा। सरकारी आकंड़ों की माने तो राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 1 हजार 677 मरीज हैं, वही प्रयागराज में 1 हजार 543 डेंगू पॉजिटिव केस रिपोर्ट हो चुके हैं।


वही अयोध्या और गाजियाबाद में भी तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में अयोध्या में 690 पॉजिटिव मरीज मिले थे वही गाजियाबाद में यह संख्या 674 तक पहुंच गई हैं।


शुक्रवार को एक बार फिर अस्पतालों में बुखार रोगियों की भीड़ उमड़ी। OPD में सुबह से लंबी लाइन लगाकर डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीज और तीमारदार अस्पताल पहुंचे। अस्पतालों में मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया होने के दावों के बीच तमाम जगह कई समस्याएं भी देखने को मिली।


सिविल अस्पताल पहुंचे रिंकू शुक्ला ने बताया कि बुखार लगातार आ रहा है मेडिकल स्टोर्स 3 दिन दवा लेकर 3 दिन तक खाया है पर हाला जब तक असर रहता है तभी तक आराम लगता है थोड़ी देर बाद तक बुखार चल जाता है आज अस्पताल आए थे सोचा यहां जांच करा लेंगे पर डॉक्टर ने दवा लिखकर 5 दिन बाद आने को कहा है अभी जांच नहीं कराया। मन्ने सकता है मन में शंका है कहीं डेंगू तो नहीं है अचानक से प्लेटलेट तो लग जाए ना कम हो जाए।


मास्क लगाकर राजबन्धु लोकबंधु अस्पताल पहुंचे दीपक कुमार ने बताया खांसी जुकाम बुखार सब कुछ हैं। सांस फूल रही हैं, शरीर बदन में भी दर्द हैं। चलने की हिम्मत नहीं थी पर किसी तरह अस्पताल पहुंचा हूं। डॉक्टर को दिखाया है। ढाई घंटे इंतजार करने के बाद दो पत्ता दवाई मिली है, देखों आराम मिलता हैं या नही?


सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ.आनंद ओझा ने बताया कि अस्पताल में बुखार को लेकर सभी दवाएं मौजूद हैं और मरीजों की जांच भी कराई जाए जा रही हैं। मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को बोला गया हैं। अगर कोई गंभीर मरीज आता हैं तो उसका भर्ती करके इलाज करते हैं।(Agency)

Post a Comment

أحدث أقدم