भारतीय पौराणिक कथाओं ने हमेशा से ही फिल्ममेकर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इन पौराणिक महाकाव्यों पर आधारित फिल्म और टेलीविजन सीरियल्स ने सफलता के कीर्तिमान रचे हैं। महाभारत भी उनमें से एक है। जिस पर कई सफल धारावाहिक फिल्म बन चुकी हैं। सूत्रों की माने तो प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला भी महाभारत पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह पहली पैन वर्ल्ड हिंदी फिल्म होगी, जिसे भारत सहित दुनियाभर की 20 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें 5 भारतीय भाषाओं सहित 15 विदेशी भाषा शामिल होंगी।
आपको बता दें कि फिरोज इस फिल्म की तैयारी पिछले 13 साल से कर रहे हैं। यह उनका महत्वाकांक्षी और भव्य प्रोजेक्ट है। जिसमें स्टार कास्ट में जहां कुछ टॉप भारतीय एक्टर्स को भी साइन किया जाएगा। वहीं तकनीकी टीम में नामचीन विदेशी नाम होंगे। इस फिल्म के जरिए फिरोज भारतीय कल्चर और इमोशन्स को पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं। इस फिल्म में एक्शन, विजुअल इफेक्ट और बैकग्राउंड स्कोर पर वर्ल्ड क्लास काम किया जाएगा। इसके लिए पश्चिम से नामचीन कलाकार हायर किए जाएंगे।
यह अब तक की भारत की सबसे बड़ी फिल्म होगी। फिरोज महाभारत को गलत पर सही की जीत की कहानी की तरह दुनिया के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं। फिल्म की प्री प्रोडक्शन की तैयारियां चल रही हैं। साल 2024 के अंत या 2025 के शुरुआती महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फिल्म में वीएफएक्स पर विश्व स्तर का काम किया जाएगा। वहीं वास्तविक हथियारों से लड़ाई को फिल्माया जाएगा।
आपको बता दें कि फिरोज के पिता एजी नाडियाडवाला साल 1965 में महाभारत पर फिल्म बना चुके हैं, जिसमें प्रदीप कुमार और दारा सिंह जैसे स्टार थे। अपने पिता द्वारा बनाई गई फिल्म के ठीक 60 साल बाद फिरोज दुनिया के सामने एक बार फिर वही कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म के दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ समेत इंग्लिस, थाई, जर्मन, फ्रेंच, इटैलियन, रसियन जैसी 15 विदेशी भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
.jpg)