पिटाई से गर्भवती की मौत....?

पिटाई से गर्भवती की मौत....?



अम्बेडकरनगर। थाना क्षेत्र के टड़वा देवराम में एक महिला की मंगलवार देर शाम मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोप लगाते हुए राजेसुल्तानपुर थाने में तहरीर दी कि उसकी बहन की पिटाई की गई। इससे उसके गर्भ में पल रहा पांच माह का बच्चा मर गया जिससे बहन की भी मौत हो गई। 


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।टड़वा देवराम गांव निवासी लालजी की 35 वर्षीय पत्नी सुमन की मंगलवार देर शाम मौत हो गई। आरोप है कि पति ने ससुर व अन्य के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी जिससे उसके गर्भ में पल रहा पांच माह का बच्चा मर गया। इससे महिला की भी मौत हो गई। 


जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे मौके पर एकत्र हो गए।किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना मृतका के मायके राजेसुल्तानपुर थाने के बनपुरा बुजुर्ग में रह रहे परिजनों को दी। महिला का भाई अवधेश व अन्य लोग गांव पहुंचे। अवधेश ने थाने में तहरीर देते हुए पति, ससुर, जेठ व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने के तहरीर दी। कहा गया कि उसकी बहन की हत्या की गई है।


Post a Comment

और नया पुराने