अनुकरणीय: पांच माह की गर्भवती डॉ शेफाली सिंह कर रहीं हैं डेंगू मरीजों का उपचार और देखभाल

अनुकरणीय: पांच माह की गर्भवती डॉ शेफाली सिंह कर रहीं हैं डेंगू मरीजों का उपचार और देखभाल



डाक्टर वैशाली सिंह कहती है कि तेजी से फैल रहे डेंगू से लोग दहशत में है। लोग बीमार हैं गंभीर हालत में भर्ती हो रहे हैं। ऐसे में डाक्टरों पर मरीजों का पूरा भरोसा रहता है। हमें किसी भी सूरत में इस भरोसे को तोड़ना नहीं है।


प्रयागराज की डाक्टर वैशाली सिंह। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेवा व इलाज के लिए अपनी शारीरिक परेशानी भी भूल गई हैं। उन्‍हें पांच महीने का गर्भ है। इसके बाद भी वे 10 से 12 घंटे तक अस्पताल में रहकर मरीजों का उपचार कर रही हैं। यहां तक कि उनकी प्लेटलेट का पूरा ध्यान रखते हुए इसके इंतजाम के लिए ब्लड बैंक भी जाती हैं।


समर्पण भाव के मरीज कायल : मरीजों डाक्टर वैशाली सिंह की तैनाती कैंट बोर्ड के जनरल हास्पिटल में है। इसमें अधिकांश डेंगू मरीज भर्ती हैं। सभी वार्ड के बेड लगभग भरे हुए हैं। अन्य सहायक डाक्टरों के साथ अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर वैशाली सिंह भी मरीजों के इलाज में सुबह आठ से रात आठ बजे तक जुटी रहती है। हर एक मरीज के पास जाना, मुस्कुरा कर उनसे बातें करना, उनकी तकलीफ को जानना, हौसला बढ़ाना और उनकी दवाओं तथा प्लेटलेट्स का पूरा ध्यान रखनी हैं। उनके इस समर्पण को देखकर अस्पताल में भर्ती मरीज भी खुश हैं।


 डाक्टर वैशाली सिंह कहती है कि डेंगू जिस तरह से फैला हुआ है लोगों में काफी दहशत है। लोग बीमार हैं गंभीर हालत में आ रहे हैं यह बात भी सही है। ऐसे में डाक्टरों पर मरीजों का पूरा भरोसा रहता है। हमें किसी भी सूरत में इस भरोसे को तोड़ना नहीं है। कहा कि जैसे घर में बैठे रहेंगे वैसे ही अस्पताल में भी आकर कुछ देर बैठते हैं । जितना भी संभव हो पाता है वार्ड में जाकर मरीजों की सेवा कर लेते हैं लगता है कि अपने परिवार में किसी सदस्य की सेवा कर रही हैं। यह भी कहा कि जब चिकित्सा के क्षेत्र में आई थी तो मन में संकल्प था हर एक मरीज को पूरी तरह स्वस्थ करके घर भेजेंगे उसी संकल्प को पूरा करने का प्रयास है हालांकि पांच माह का गर्भ होने पर उन्हें भी शारीरिक परेशानी है लेकिन जब तक संभव हो पा रहा है अस्पताल में काम करेंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم