राजकीय उद्यान बदहाल , कोई पुरसाहाल नहीं

राजकीय उद्यान बदहाल , कोई पुरसाहाल नहीं



अम्बेडकरनगर।  अकबरपुर में स्थित राजकीय पार्क बजट के अभाव में दिनों दिन खराब होता जा रहा है। राजकीय पार्क में लगा समान खराब हो जा रहा है। बजट के अभाव में ठीक नहीं हो पा रहा है। हालत ये है कि पार्क में सिर्फ पेड़ और घास के अलावा कुछ नहीं है। यहां पर घूमने के लिए लोग भी नहीं आते हैं। 


जो लोग आते हैं, उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। राजकीय उद्यान के शुरुआत में यहां बोटिंग व फव्वारा लगा था। जिससे यहां आने वाले लोग इसका आनन्द उठाते थे। लेकिन कुछ दिन बाद यह खराब हो गया।


 तभी से जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण मरम्मत व अनुश्रवण कार्य न होने से पार्क में संचालित मोटर बोटिंग व फव्वारा सालों से बंद पड़ा है। वहीं झूले व पार्क के अंदर की सड़कें भी बदहाल पड़ी हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم