अकबरपुर बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू, बैंक बंद होने से बची जनहानि

अकबरपुर बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू, बैंक बंद होने से बची जनहानि


अम्बेडकरनगर। जिले के अकबरपुर बस स्टेशन के निकट स्थित बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार को सुबह अज्ञात कारण से आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक बैंक बंद होने से किसी जनहानि का नुकसान नहीं हुआ। सूचना के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर बस स्टेशन के निकट स्थित बैंक ऑफ इंडिया से सुबह करीब 11 बजे के आसपास लोगो ने धुंआ निकलते हुए देखा। 


आग लगने की सूचना से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। सूचना पर पंहुची फायर बिग्रेड की टीम ने लगभग दो घण्टे तक कड़ी मसक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग से प्रबंधक का केबिन पूरी तरह जल गया है। हालांकि, कंप्यूटर सेट समेत कैश को नुकसान नहीं पहुंचा है। आग से चार एसी, फर्नीचर और काउंटर समेत कुछ कागजात जल गए हैं। 


लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग की शुरुआत कहां से हुई इसकी छानबीन की जा रही है। अग्निशमन अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्दी जानकारी हो जाने के चलते ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया है। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना पर अग्निशमन की टीम पंहुची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि शनिवार होने के कारण बैंक बन्द था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नही हो सकी। वही आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ। इसकी जांच किया जा रहा है।


Post a Comment

أحدث أقدم