इस पार्टी के प्रवक्ता बोले- मुसलमान भी देता है टैक्स, मोदी या योगी हमारे पैसे से लागू कर रहे योजनाएं

इस पार्टी के प्रवक्ता बोले- मुसलमान भी देता है टैक्स, मोदी या योगी हमारे पैसे से लागू कर रहे योजनाएं

पीस पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि हर 6 घंटे में 10 से ज्यादा बलात्कार के मामले हो रहे हों. जहां किसान और युवा रोजगार के लिए परेशान हों. वहां कैसे सब सही हो सकता है?






2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की आहट लगते ही सियासी गलियारों में एक बार फिर से मुस्लिम वोट बैंक को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इन सबके बीच एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों की राजनीति करने वाली पीस पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि भारत में मुस्लिम कभी वोट बैंक था ही नहीं और न है. उन्होंने कहा कि भारत में हमेशा से हिंदू ही वोट बैंक रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में कभी कोई प्रधानमंत्री मुस्लिम नहीं बना.


पीस पार्टी के नेता शादाब चौहान ने कहा कि कहा जाता है, मुस्लिम 70 फीसदी योजनाओं का लाभ उठाते हैं, लेकिन बीजेपी को वोट नहीं देते हैं. उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक टैक्स देता है. पीएम नरेंद्र मोदी या सीएम योगी आदित्यनाथ या कोई और अगर जनता की सेवा करता है, तो अपनी प्राइवेट प्रॉपर्टी से नहीं करता है. हम सबसे टैक्स लेकर के जनता की सेवा करना उनका कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करता है, तो अपने कर्तव्य के खिलाफ जा रहा है. 


पीस पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान ने बहस के दौरान कहा कि जिस देश में हर 6 घंटे में 10 से ज्यादा बलात्कार के मामले हो रहे हों. जहां किसान परेशान हों. जहां युवा रोजगार के लिए परेशान हों. उन्होंने कहा कि जहां दलितों को घोड़ी न चढ़ने दिया जाता हो. जहां मुसलमान अपनी इबादतगाहों और जान के लिए भीख मांगते हों. उन्होंने आगे कहा कि जहां बेटियों के टुकड़े कर दिए जाते हों, उनकी हत्या कर दी जाती हो. जहां चीन कब्जा कर लेता हो. वो भारत का स्वर्णिम काल कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि सनातन का स्वर्णिम काल तब होगा, जब कैलाश पर्वत हमारे पास होगा और पेगॉन्ग से लेकर चीन की कब्जाई सारी जमीन हमारे पास वापस आएगी. उन्होंने कहा कि जब लाहौर में तिरंगा लहराएगा. 


Post a Comment

أحدث أقدم