ये तत्व महिलाओं, युवतियों पर करते हैं अश्लील टिप्पणियां , महिलाएं होती हैं शर्मसार, विरोध करने वालों से झगड़ा-झंझट और मारपीट पर होते हैं उतारू
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बस स्टेशन , टांडा रोड डाक बंगला के इर्द-गिर्द मोमोज की रेहड़ियों पर मनचलों और शोहदों की भरमार हो गई है। ये मनचले लड़कियों और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं। इससे महिलांए शर्मसार हो जातीं हैं।इसके अलावा मोमोज को चखना के रूप में इस्तेमाल करने वाले शराबी भी मोमोज रेहड़ियों पर जमघट लगाते हैं।
मोमोज खाना सेहत के लिए हानिकारक तो होता ही है, इसके अलावा अनेकों दुष्परिणाम भी देखने सुनने को मिल रहे हैं। अकबरपुर डाक बंगला टांडा रोड के दोनो तरफ नालियों, गंदी जगहों और बदबूदार स्थानों पर दर्जनों रेहड़ी पर मोमोज की बेरोक टोक धुंआधार बिक्री जारी है। पुराना डाक बंगला अकबरपुर टांडा रोड इलाका शाम होते ही अशांत हो जाता है ।
इन मोमोज रेहड़ियों पर मनचलों, शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा और इनकी हरकतों से शांति प्रिय नागरिक परेशान हो उठते हैं। इन पर युवा लड़के लड़कियों की भीड़ लगती है।विरोध करने वालों के साथ ये तत्व झगड़ा झंझट पर आमादा हो जाते हैं। मोमोज खाने के बहाने मनचले किस्म के लोग इन रेहड़ियों पर एकत्र होते हैं। ये लड़कियों और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया शाखा अकबरपुर के दक्षिण जायसवाल खोवा वाले के घर के बगल लोहार की दुकान के सामने एक मोमोज की रेहड़ी पर ऐसा ही होता है।
अब तो इन रेहड़ियों पर शराबियों की भीड़ भी रहती है, ये लोग चखना के रूप में मोमोज का उपयोग करते हैं। रिहायशी कॉलोनियों के लोग काफी परेशान हैं। उन्हे इन रेहड़ियों पर एकत्र मनचलों की हरकतों से हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
खाद्य सुरक्षा विभाग, नगर पालिका प्रशासन और पुलिस महकमा का ध्यान आकृष्ट कराया जाता है।
