संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की जयंती पर रही धूम, जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की जयंती पर रही धूम, जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


अम्बेडकरनगर।निकाय चुनाव के सम्बन्ध में जारी आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर के सम्मुख स्थित डा० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता व अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। 





इसके उपरांत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 132 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा  डा० भीमराव अम्बेडकर के चित्र / प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 



जयंती समारोह के दौरान जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहां कि डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है।उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था।


डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज में समानता पर बल दिए। संविधान के मूल अधिकार के तहत रखा गया। डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। साथ ही साथ कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा की गई। 



वहीं, लोक निर्माण विभाग में भी भीम राव अंबेडकर जयंती मनाई गई ।जिसमे अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड सौरभ सिंह,निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता महावीर सिंह,जूनियर इंजीनियर हरे कृष्णा सहित विभाग के कर्मचारी भीमराव अंबेडकर के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Post a Comment

और नया पुराने