वार्ड नं0 11 गांधीनगर से शिवकुमार ने लगाया जीत का चौका

वार्ड नं0 11 गांधीनगर से शिवकुमार ने लगाया जीत का चौका

अंबेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। जिले के सभी सातों निकायों का चुनाव परिणाम आ गया है। जल्द ही नगर निकायों में नगर की सरकारों का गठन  भी हो जाएगा...



वार्ड नं0 11 गांधीनगर से सभासद शिवकुमार

जिले के मुख्यालयी शहर अकबरपुर की महत्वपूर्ण नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं सभी 25 वार्डों के सभासदों का चुनाव हो गया है। इस बार जीत का चौका लगाने वाले सभासदों की चर्चा आम है। 


इसी चर्चा में, वार्ड नं0 11 गांधीनगर के सभासद पद पर चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी शिवकुमार ने लगातार चौथी बार जीत हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है। 

उसरहवा के बासिंदों ने शिव कुमार की जीत उपरांत बैंड बाजे और नृत्य संगीत के साथ स्वागत किया। दलित बस्ती के घरों के लोगों ने रंगोली बनाकर अपने सभासद का आव भगत किया। 

मोहल्ले के लोगों ने अपने सभासद को फूल मालाओं से लाद कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। महिलाओ ने टीका लगाकर आरती उतारी। बच्चे ,बूढ़े और जवान इस जश्न में बड़े उत्साह के साथ शामिल थे। सभासद शिव कुमार का स्वागत कार्यक्रम देर रात तक सरहवा दलित बस्ती में चलता रहा। 

अपने इस तरह के आत्मीय स्वागत से अभिभूत नव निर्वाचित सभासद ने सभी का आभार व्यक्त किया और हर संभव वार्ड के विकास के लिए प्रयत्नशील रहने का आश्वासन दिया। शिव कुमार ने कहा कि उनके घर के दरवाजे वार्ड निवासियों के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे। मोहल्ला वासियों की सेवा तन मन धन से करूंगा।

इसके अलावा वार्ड नं0 23 पटेलनगर से अशोक गुप्ता ने लगातार तीसरी बार सभासद का चुनाव जीता है। उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई है। बता दें कि अशोक गुप्ता की पत्नी तारावती भी सभासद रह चुकीं हैं।


वहीं लगातार तीसरी बार वार्ड नम्बर 21 मुरादाबाद से बेबी तब्बसुम सभासद चुनी गई हैं। उनके परिवार ने छठीं बार सभासदी जीती है। पति अधिवक्ता अजमल कुरैशी दो और उनकी सास एक बार सभासद रही हैं।




Post a Comment

और नया पुराने