![]() |
मालविका |
अम्बेडकरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं परीक्षा मे एमआईईटी पब्लिक स्कूल मेरठ की मालविका ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय के साथ -साथ माता पिता व जिले का नाम किया रोशन। इनके पिता संजय कुमार व माता नेहा सिंह ने बेटी को बधाई व शुभकामना दिए।
होनहार बेटी ने माता पिता के सपनों को साकार किया और नाम रोशन किया। पिता संजय कुमार एनटीपीसी टांडा अंबेडकरनगर में सीनियर मैनेजर के पद् पर कार्यरत है। माँ नेहा सिंह गृहिणी है, मालविका पर उनकी मां नेहा सिंह का और पिता का काफी सहयोग रहा,मालविका के पिता ने बताया की बेटी मालविका 12 वीं में 95 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
