![]() |
| पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह |
- सत्यम सिंह
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर मे सुस्त पड़े बाईपास निर्माण में फिर तेजी आने वाली है। किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए शासन ने 40 करोड़ रुपए और अवमुक्त कर दिए हैं। इससे किसानों की जमीनों की रजिस्ट्री का काम फिर शुरू होगा। इसी सप्ताह बजट ट्रेजरी में आ जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशाषी अभियंता इं0 सौरभ सिंह ने बताया कि बजट के आने के तुरंत बाद किसानों से उनकी जमीन की रजिस्ट्री कार्यवाही सब रजिस्ट्रार कार्यालय अकबरपुर में शुरु हो जाएगी।
यहां बता दें कि अयोध्या बसखारी फोरलेन के तहत नगर में अयोध्या से बसखारी रोड को मिलाने के लिए बाईपास का निर्माण होना है। इसके लिए संबंधित किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है।
पहली किश्त में जमीन का अधिग्रहण करने के लिए 37 करोड़ रुपए मिले थे। जिसका पीडब्ल्यूडी ने किसानों की जमीन की रजिस्ट्री करते हुए व्यय कर लिया है। इसी बीच नया वित्तीय वर्ष चालू हो गया और बजट की प्रत्याशा में जमीन की रजिस्ट्री का काम रुक गया। लगभग एक माह बाद फिर से शासन ने जमीन अधिग्रहण के लिए 40 करोड़ रुपए अवमुक्त कर दिए हैं।

