अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय अकबरपुर स्थित आरटीओ कार्यालय के अंदर लगे वाटर कूलर मे ठंडे पानी आने की बजाय धूप हो जाने पर गर्म पानी आ रहा है।इस वॉटर कूलर की उपयोगिता बेमानी साबित हो रही है।
इस प्रचंड गर्मी में आरटीओ से संबंधित कार्य कराने हेतु कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों को भीषण गर्मी में हलक तर करने के लिए इस वॉटर कूलर को अविलंब बदलने अथवा उसकी तकनीकी गड़बड़ी ठीक कराने की आवश्यकता है।उम्मीद है कि विभाग के अधिकारीगण इस पर ध्यान देंगे।

