बिजली विभाग की छापेमारी से विद्युत चोरों में मची खलबली

बिजली विभाग की छापेमारी से विद्युत चोरों में मची खलबली



- सत्यम सिंह


अम्बेडकरनगर। प्रवर्तन दल एवं बिजली विभाग के अधिकारियों की संयुक्त छापेमारी से शहजादपुर में गुरुवार को नगर के उपभोक्ताओं में खलबली मची रही। छापेमारी के दौरान अनियमित्ता पाए जाने पर आधा दर्जन उपभोक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।


विद्युत चेकिंग की खबर लगते ही कई उपभोक्ताओं ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर डाउन कर ताला लगा दिया और वहां से खिसक लिए। शहजादपुर के संघतिया में हुए चेकिंग में छह उपभोक्ता मीटर बाईपास करके तथा तीन उपभोक्ता डायरेक्ट बिजली का उपभोग करते पाए गए जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया। 


अधिशाषी अभियंता (विद्युत) अनूप कुमार सिंह ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि राष्ट्रहित में विद्युत ऊर्जा की खपत कम करें। अपने बिलों का नियमित रुप से भुगतान करें। विद्युत चोरी न करें। आवश्यकता अनुसार, अपने-अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में विद्युत भार को बढ़ाएं।


इसी क्रम में, लाइन लास को कम करने के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक मध्यांचल एवं क्षेत्राधिकारी लखनऊ के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। नगर के जुड़वा शहर शहजादपुर में इस चेकिंग अभियान में अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड अकबरपुर अनूप कुमार सिंह, प्रभारी प्रवर्तन दल बृजेश्वर यादव, अवर अभियन्ता रवीन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक शिवनारायण, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, धर्मेन्द्र सिंह तोमर, लाइनमैन लालचन्द्र एवं अरविन्द कुमार रहे।




Post a Comment

और नया पुराने