Ambedkar Nagar News : संजय राय का तबादला, विशाल पांडेय नए एएसपी

Ambedkar Nagar News : संजय राय का तबादला, विशाल पांडेय नए एएसपी

- सत्यम सिंह(7081932004)




अंबेडकरनगर। ढाई साल से अधिक के कार्यकाल के बाद यहां अपर पुलिस अधीक्षक रहे संजय राय का शनिवार को तबादला हो गया।गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस उपायुक्त रहे विशाल पांडेय यहां का नया एएसपी बनाया गया है।बता दें कि 21 मार्च 2021 संजय राय ने जिले के एएसपी के रुप में पदभार संभाला था। उन्होंने जिले को लगभग ढाई वर्षों से अधिक तक जिले को अपनी सेवाएं दीं।


अपने कार्यकाल में उन्होंने पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव और निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की चुनौती में सफलता प्राप्त की। कई बड़ी आपराधिक वारदातें होने के चलते कानून व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान खड़े हुए तो माफियाओं पर सख्ती भी हुई। कई गिरोहों का खुलासा इस दौरान हुआ। कई नए प्रयोगों के जरिए पुलिस टीम को हाईटेक करने पर उनका जोर दिखा। इसमें सफलता भी मिली।


शासन ने अब उनकी जगह गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडेय को नया एएसपी बनाया है। उनके दो दिन के भीतर यहां पहुंचने की उम्मीद है। 46 वर्षीय आजमगढ़ के मूल निवासी विशाल 2003 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने