पूर्व नौसेना अधिकारी विजय बहादुर सिंह का हुआ निधन

पूर्व नौसेना अधिकारी विजय बहादुर सिंह का हुआ निधन



अम्बेडकरनगर। भारतीय नौसेना के पूर्व चीफ पेटी ऑफिसर विजय बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार टांडा के महादेवा के पावन सरयू तट पर गत शनिवार नौ दिसंबर को किया गया। वह 68 वर्ष के थें। अंबेडकर नगर के थाना सम्मनपुर के अंतर्गत गांव कहरा सुलेमपुर निवासी दिवंगत विजय बहादुर सिंह को मुखाग्नि उनके बेटे अभय सिंह ‘निर्भीक’ ने दी। 





लंबे अरसे से जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहें विजय बहादुर सिंह ने अंततः जिंदगीं से हार मान ली और शुक्रवार को उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। निधन की सूचना मिलते ही शोकाकुल लोगों ने पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त किया और पुष्पाजंलि अर्पित किया। दूसरे दिन शनिवार को विजय बहादुर सिंह का शव टांडा के महादेवा घाट ले जाया गया। उनका दाह संस्कार सरयू के पावन तट पर किया गया। इस मौके पर क्षेत्र व जिले के गणमान्यजनों, हित-मित्रों , रिश्तेदारों ने पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया।


दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शुद्धक (शुद्धकर्म) सोमवार 18 दिसंबर व ब्रह्मभोज (तेरहवीं) का कार्यक्रम गुरुवार 21 दिसंबर को है। यह जानकारी कवि अभय सिंह ‘निर्भाक’ ने दी।


बता दें कि अभय सिंह "निर्भीक" हिंदुस्तान के ख्यातिलब्ध, प्रखर राष्ट्रवादी और हिंदी के ओजस्वी युवा कवियों में से एक हैं।

- सत्यम (7081932004)


Post a Comment

और नया पुराने