क्या 16 अप्रैल को होंगे लोकसभा चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने वायरल दावों की बताई सच्चाई

क्या 16 अप्रैल को होंगे लोकसभा चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने वायरल दावों की बताई सच्चाई

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि 16 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान नहीं होगा.




दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस चर्चा को खारिज कर दिया कि 2024 का लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल को होगा. दरअसल, सोशल मीडिया पर सीईओ कार्यालय का बताया गया एक पत्र सामने आने के बाद हंगामा मच गया. वायरल दावे को लेकर चुनाव आयोग साफ कर दिया है कि 16 अप्रैल को चुनाव नहीं होगा.


चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया, ''मीडिया के कुछ सवाल @CeodelhiOffice के एक सर्कुलर का हवाला देते हुए आ रहे हैं ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि क्या 16.04.2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अस्थायी मतदान दिवस है. यह स्पष्ट किया जाता है कि इस तारीख का उल्लेख केवल अधिकारियों के लिए ईसीआई की चुनाव योजना के अनुसार गतिविधियों की योजना बनाने के 'संदर्भ' के लिए किया गया था.''

Post a Comment

أحدث أقدم