वयोवृद्ध अधिवक्ता गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव का निधन

वयोवृद्ध अधिवक्ता गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव का निधन



अंबेडकरनगर। अकबरपुर वार्ड 11 उसरहवा कॉलोनी निवासी वयोवृद्ध अधिवक्ता गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव (80) का निधन रविवार 28 जनवरी 2024 को वाराणसी में हो गया।


 लंबे समय से बुढ़ापा और रोग से ग्रस्त दिवंगत श्रीवास्तव अति सीधे और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने बीते 15 सालों में अपने दो जवान बेटों की अर्थी को कंधा दिया था। वह दुख का पहाड़ झेलते झेलते अंदर से एकदम टूट चुके थे। बावजूद इस सबके जलालपुर में वह नियमित रूप से रोज जाकर वकालत की प्रैक्टिस करते रहे। 


दो दिन पूर्व उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। आनन फानन में उन्हें वाराणसी के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया , जहां रविवार को उनका निधन हो गया।


उनका दाह संस्कार वाराणसी में गंगा तट पर किया गया। मुखाग्नि उनकी छोटी पुत्री जो बैंक कर्मी है और वाराणसी में तैनात है ने दिया। दिवंगत गोपाल कृष्ण अपने पीछे पत्नी, दो विवाहित पुत्रियां छोड़ गए हैं।


दिवंगत अधिवक्ता  गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव एडवोकेट के निधन पर उनके पड़ोसी मैचलैस कोचिंग सेंटर के संचालक/ शिक्षक अनुराग तिवारी शुभ चिंतक रिश्तेदार, हम पेशा मित्रों और सभी  हितमित्रों ने शोक प्रकट किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم