हीरेश्वरी देवी का निधन

हीरेश्वरी देवी का निधन

- सत्यम सिंह (7081932004)




दिवंगता हीरेश्वरी देवी(फाइल फोटो)


अंबेडकरनगर।जिला मुख्यालय अकबरपुर के वार्ड नं0 11 उसरहवा-इल्तिफातगंज रोड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार दुबे की धर्मपत्नी हीरेश्वरी देवी का 22/23 जनवरी 2024 की रात्रि निधन हो गया। दिवंगता 80 वर्ष की थी। बीते कुछ समय से वृद्धावस्था के चलते अस्वस्थ्य चल रहीं थीं। 


हीरेश्वरी देवी एक अत्यंत सरल, मृदुभाषी स्वभाव की महिला थीं। वह अपने पीछे पुत्र-पुत्रियों, पोते-पोतियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। 


दिवंगता के कुल छह संतानों में, चार पुत्रियां और दो पुत्र (सभी शादीशुदा व घर-परिवार वाले) हैं। 


बड़े पुत्र डॉ मनोज दुबे और पुत्रवधु डॉ रोली द्विवेदी अकबरपुर के ख्यातिलब्ध चिकित्सक हैं। वार्ड नं011 मे गंगा हॉस्पिटल नाम से एक निजी अस्पताल संचालित करते हैं। 


छोटे पुत्र विनोद कुमार दुबे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह अकबरपुर नगर पालिका के पूर्व सभासद रह चुके हैं।


दिवंगता के निधन की खबर सुनकर शोकाकुल लोगों ने पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया और पुष्पाजंलि अर्पित किया।


मंगलवार 23 जनवरी को हीरेश्वरी देवी का शव टांडा के महादेवा घाट ले जाया गया। उनका दाह संस्कार सरयू के पावन तट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पति वीरेंद्र कुमार दुबे ने दी। 


इस मौके पर क्षेत्र व जिले के गणमान्यजनों, हित-मित्रों , रिश्तेदारों ने पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया।

Post a Comment

أحدث أقدم