थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल

थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल



अंबेडकरनगर। जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए एसपी डॉ कौस्तुभ ने जिले के थाना प्रभारियों के क्षेत्र में फेरबदल किया है। एसपी का निर्देश जारी होने के बाद थाना प्रभारियों ने नये कार्यस्थल पर आमद दर्ज करा दी। एसपी ने सम्मनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को इब्राहिमपुर थाने का कार्यभार सौंपा।


आलापुर थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षक गजेंद्र विक्रम सिंह को अलीगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। थानाध्यक्ष अलीगंज रहे उप निरीक्षक अभय कुमार मौर्या को महरुआ थानाध्यक्ष बनाया है जबकि प्रभारी निरीक्षक राजेसुल्तानपुर रहे संत कुमार सिंह को सम्मनपुर थाने की कमान सौंपी गई है।थानाध्यक्ष महरुआ विजय प्रताप तिवारी को राजेसुल्तानपुर थाने की जिम्मेदारी मिली है। 


क्राइम ब्रांच में तैनात रहे राकेश कुमार को आलापुर थानाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं, हंसवर थाने के प्रभारी रहे बेंचू सिंह यादव अब क्राइम ब्रांच में अपनी सेवाएं देंगे। इब्राहिमपुर थाना प्रभारी रहे सुनील कुमार पांडेय अब हसंवर थाने की कमान संभालेंगे।



Post a Comment

أحدث أقدم