ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ व महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ व महिला की मौत



अंबेडकरनगर। अकबरपुर व मालीपुर स्टेशन पर अलग-अलग ट्रेनों की चपेट में आकर एक अधेड़ व एक महिला की मौत हो गई। जीआरपी टीम ने दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।


नई दिल्ली मदीना मस्जिद निवासी मंसूर अहमद (50) कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ किछौछा आए थे। वह मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। बुधवार शाम को किछौछा से अचानक गायब हो गए। बृहस्पतिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर सियालदह एक्सप्रेस की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। पत्नी भी खोजते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचीं और शव की शिनाख्त की। बाद में पुलिस टीम ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।


इसके अलावा मालीपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सुबह रेलवे ट्रैक रिपेयर करने वाली मशीन की चपेट में आकर जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर शिवपाल निवासी किरन (35) की मौत हो गई। महिला यहां कैसे पहुंची यह परिवारीजन नहीं बता पा रहे हैं। बताया जाता है कि उसका पति मुंबई में रहता है। घर पर बच्चों के साथ परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم