- सत्यम सिंह (7081932004)
अंबेडकर नगर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में तेजी से जुट गए हैं।
जिले में सपा पर दृष्टिपात किया जाए तो खुद बखुद पता चलेगा कि इस पार्टी की हैसियत कितनी अच्छी है। यहां के सभी विस सीटों पर सपा काबिज है।
गुजरे जमाने में बसपा के कद्दावर नेता रहे लालजी वर्मा वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में शुमार हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीन बार इस सीट से चुनाव जीता। उन्होंने 1998, 1999 और 2004 में अकबरपुर से जीत दर्ज की और दिल्ली पहुंची। बाद में 2009 में भी यहां से बसपा ही जीती।
बता दें कि 29 सितंबर 1995 को तत्कालीन सीएम मायावती ने फैजाबाद से अलग कर अंबेडकर नगर जिले की स्थापना की थी।
अंबेडकरनगर में 25 फीसदी दलित अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं।15प्रतिशत आबादी मुसलमानो की है।अंबेडकर नगर सीट से बसपा सुप्रीमो मायावती अगर चुनावी समर में उतरी तो फिर चुनाव दिलचस्प हो सकता है।
भाजपा ने अंबेडकर नगर लोक सभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया है। जिले में पार्टी ने आम चुनाव को देखते हुए इस सीट को भाजपा की झोली में डालने के लिए कमर कस लिया है।
भाजपा की जिला इकाई के पदाधिकारियों के अनुसार सरकार की नीतियों व जनहित में चलाई गई महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत के दम पर अंबेडकर नगर सीट पर बीजेपी की जीत दर्ज होगी।
सपा जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना कि सपा प्रत्याशी कटहरी विधायक लालजी वर्मा को जीत दिलाएंगे ।
बसपा के जिम्मेदारों का कहना कि बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा जिसको भी प्रत्याशी बनाया जायेगा उसे हम लोग मिल कर चुनाव में जीत दिलाएंगे।
आम चुनाव 2024
अटकलों का बाजार गर्म
55- अंबेडकरनगर से बसपा के सांसद रितेश पांडेय क्या भाजपा में शामिल होंगे....?????
अटकल से संबंधित खबर फोटो के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बीते दिवस चाय पर चर्चा परिचर्चा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ सांसदों के साथ भोजन ग्रहण किया। इन आठ सांसदो मे से बहुजन समाज पार्टी अंबेडकर नगर के सांसद रितेश पांडेय भी शामिल थे।राजनैतिक गलियारे में अटकले हुई तेज।राजनीति के जानकर सूत्रों के मुताबिक रितेश पांडेय भाजपा में हो सकते हैं शामिल। सांसद श्री पांडेय 55- अंबेडकर नगर लोकसभा से लड़ सकते हैं चुनाव!





