विवाहिता को चाहिए था रोजगार, युवक बोला- नौकरी तो दे देंगे लेकिन पहले मोबाइल करना होगा यह काम- इसके बाद...

विवाहिता को चाहिए था रोजगार, युवक बोला- नौकरी तो दे देंगे लेकिन पहले मोबाइल करना होगा यह काम- इसके बाद...



अंबेडकरनगर। रोजगार का लालच देकर साइबर अपराधियों ने विवाहिता से 36 हजार रुपये ठग लिया। पुलिस को मोबाइल नंबर पर तहरीर दी है। उस्मापुर नगपुर की संध्या यादव ने पेंसिल कंपनी में पैकिंग कर हजारों रुपये कमाने का विज्ञापन मोबाइल पर देखा। दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने पेंसिल कंपनी में नौकरी के लिए 620 रुपये फोन-पे करने की बात कही।


बेरोजगार महिला ने रुपये ट्रांसफर कर दिया। कोई जवाब नहीं आने पर संध्या ने दोबारा फोन किया तो बताया गया कि पंजीकरण कंपनी में हो गया है। पैकिंग के लिए आपको सामान भेजा जाएगा। सामान की गारंटी के लिए 2,599 रुपये फोन-पे और कर दीजिए, इसमें से 99 रुपए कट जाएगा।


2,500 रुपये कमीशन के साथ बैंक खाता में वापस भेज दिया जाएगा। इस प्रकार साइबर अपराधियों ने कई बार में 36 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। अब फोन करने पर स्विच आफ बता रहा है। कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि अज्ञात नाम और मोबाइल नंबर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم