जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ी, इस अस्पताल में किए गए भर्ती

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ी, इस अस्पताल में किए गए भर्ती

रामभद्राचार्य महाराज को फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है।




जगद्गुरु रामभद्राचार्य की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है।


बताया गया है कि हाथरस के गांव लाडपुर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा चल रही है। 25 जनवरी से शुरू हुई राम कथा का शुक्रवार को आखिरी दिन था। उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए आगरा लाया गया।


Post a Comment

أحدث أقدم