शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर नष्ट

शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर नष्ट


अम्बेडकरनगर।
जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गौरा कमाल (ताहापुर) में एक व्यक्ति के घर में लगी भीषण आग से घर का सामान कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी, फ्रिज, सिलाई मशीन सोफासेट, मिक्सर मशीन, शूटकेश, कपड़ा, आभूषण तथा लगभग 50000 रुपये नगदी आदि जलकर राख हो गई। 

आग सुबह लगभग 7:30 बजे काशीराम यादव पुत्र राम अहेर यादव के घर के नीचे वाले बेशमेन्ट के दो कमरों में रखे समान सहित बाथरूम में लगे वाशिंग मशीन व बरामदे में रखे अनाज सभी सामान के जलने से पूरे घर मे धुंआ देखकर घर के ऊपर वाले तले पर अंदर किचन में खाना बना रही छोटी बहु ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू किया। जिससे उनके बड़े लड़के हरिशचन्द्र व लड़की भी धुएं को देख घबरा गईं और घर की खिड़कियों व शीशे को तोड़कर जब तक बाहर निकलते तब तक आग पूरे घर मे फैल चुकी थी। 

हल्ला गुहार से जुटे ग्रामवासियों व रास्ते से जा रहे लोगो ने आग को काबू में न कर पाने पर फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दिया गया परन्तु फायर ब्रिगेड समय से समय से नहीं पहुंच सका। मौके पर मौेजूद डायल 112 की पुलिस टीम व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग को तो काबू में कर लिया लेकिन घर के समान को क्षतिग्रस्त होने से नही बचा पाएं। आग लगने की इस घटना से उक्त परिवार को काफी आर्थिक क्षति पहुंची है।

Post a Comment

और नया पुराने