रामशकल मौर्य हत्याकाण्ड के आरोपियों की अविलम्ब गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी छेड़ेगी बड़ा आन्दोलन: रमेश मौर्य

रामशकल मौर्य हत्याकाण्ड के आरोपियों की अविलम्ब गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी छेड़ेगी बड़ा आन्दोलन: रमेश मौर्य

रमेश मौर्य
जन अधिकार पार्टी के आलापुर विधान सभा अध्यक्ष ने दी पुलिस व प्रशासन को चेतावनी

अम्बेडकरनगर। जिले के बहुचर्चित रामशकल मौर्य हत्याकाण्ड के फरार चल रहे आरोपियों की अविलम्ब गिफ्तारी नहीं हुई तो जन अधिकार पार्टी बड़ा आन्दोलन छेड़ेगी। इस आशय की जानकारी मीडिया को देते हुए पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रमेश मौर्य ने कहा कि विगत दिनों आलापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा अछती में मामूली कहासुनी को लेकर राकशकल मौर्य की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

जिनमें पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जबकि 4 चार नामजद तथा 3 अज्ञात अभी भी फरार चल रहे हैं। जन अधिकारी पार्टी के आलापुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश मौर्य ने कहा कि ये शातिर अपराधी 3 दिसम्बर 2021 से फरार चल रहे हैं, जिनकी अविलम्ब गिरफ्तारी होनी चाहिए। 

रमेश मौर्य ने कहा कि मृतक राम शकल मौर्य के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए जन अधिकारी पार्टी उनके साथ है। हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार करके उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पार्टी कृत संकल्प है। यदि इस हत्याकाण्ड में जल्द कार्यवाही नहीं होती है तो पार्टी बड़ा आन्दोलन छेड़ेगी। 

Post a Comment

और नया पुराने