अम्बेडकरनगर। जिले के समस्त थानों पर आज 11 दिसम्बर 2021 शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिले के पूर्वांचल स्थित थाना कटका में आये फरियादियों की फरियाद सुनी और उनके समस्याओं का त्वरित ढंग से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया। अधिकारीद्वय ने लम्बित प्रार्थना-पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
गोविन्द साहब मेला पहुँचकर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
इसके अलावा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रसिद्ध गोविन्द साहब मेला पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। मेले में किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था व गड़बड़ी ने हो इसके लिए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को अधिकारीद्वय ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।