जापानी अरबपति ने बनाया स्पेस में घूमती पृथ्वी का वीडियो

जापानी अरबपति ने बनाया स्पेस में घूमती पृथ्वी का वीडियो


ब्रह्मांड में पृथ्वी
समेत अन्य ग्रहों की कैसी गतिविधियां होती हैं, अंतरिक्ष से हमारी धरती कैसी दिखती है, हमारी पृथ्वी किस तरह से घूमती है, ऐसे हजारों सवाल हैं, जो इंसानों को अपनी तरफ लुभाती हैं और गैलेक्सी के इस रहस्य को जानने के लिए इंसानों में काफी दिलचस्पी भी होती है। जापान के एक अरबूपति कारोबारी ने अंतिक्ष से एक अद्भुत वीडियो बनाया है, जिसमें पृथ्वी की चक्कर को कैद किया गया है। ये वीडियो वास्तव में ना सिर्फ दिलचस्प है, बल्कि सांसे थामने वाला है।

अंतरिक्ष में कैसे धूमती है पृथ्वी?

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रहने वाले अंतरिक्ष यात्री कभी कभी अनोखे और दुर्लभ दृश्यों को कैमरों में कैद करने में कामयाब हो जात हैं, जिसे आम इंसान कभी देख नहीं सकता है। इंटरनेशनल स्पेश स्टेश धरती से करीब 250 मील की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है, जिसका जिसका अर्थ है कि अंतरिक्ष स्टेशन हर दिन पृथ्वी के चारों ओर करीब 16 चक्कर लगाता है। अब, एक जापानी अरबपति युसाकु मेजावा, जो वर्तमान में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं, उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी का एक आश्चर्यजनक टाइमलैप्स वीडियो साझा किया है।

जापानी अरबपति मेजावा ने इस दृश्य को 'लुभावनी' बताते हुए ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि, 'इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के खिड़की से पृथ्वी का टाइमलैप्स वीडियो।' 'यह बिल्कुल पृथ्वी के चारों ओर एक संपूर्ण कक्षा है, जो काफी लुभावनी है।' जापानी अरबपति ने करीब 24 सेकंड का वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट किया है, जिसमें अंतरिक्ष स्टेशन को हमारी पृथ्वी के चारों ओर एक पूरी कक्षा को पूरा करते हुए दिखाता है।

Post a Comment

और नया पुराने