1 सप्ताह में ही टूटी नवनिर्मित सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

1 सप्ताह में ही टूटी नवनिर्मित सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश


अम्बेडकरनगर।
जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिया पदमपुर रोड पर मदैनिया से नौकापूरा संपर्क मार्ग 1 सप्ताह पहले बनकर तैयार हुआ। बनते ही यह सड़क टूटने लगी जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। सड़क की लागत लगभग 80 लाख बताई जा रही है।

जिसकी लंबाई 1 किलोमीटर और 300 मीटर है। मतलब साफ है की सवा किलोमीटर की सड़क बनाने के लिए 80 लाख की लागत निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग द्वारा एस्टीमेट तैयार किया गया है। सड़क पर मानक के मुताबिक कार्य नहीं हुआ है। इसको लेकर स्थानीय निवासियों ने आक्रोश जताया है। 

लोगों का कहना है कि अगर सड़क मानक के मुताबिक नहीं बनी तो हम लोग आलापुर तहसील में धरना-प्रदर्शन करेंगे और इस बाबत उपजिलाधिकारी आलापुर मोहनलाल गुप्ता को लिखित शिकायत भी एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से सौंपेंगे।


Post a Comment

और नया पुराने